जौनपुर में सूदखोरी का आरोप, केस दर्ज:कपड़ा व्यवसायी की शिकायत पर हुई FIR, कर्ज की रकम लौटाने पर मांगा ब्याज

Oct 30, 2026 - 08:44
0
जौनपुर में सूदखोरी का आरोप, केस दर्ज:कपड़ा व्यवसायी की शिकायत पर हुई FIR, कर्ज की रकम लौटाने पर मांगा ब्याज
जौनपुर में शहर कोतवाली पुलिस ने कपड़ा व्यवसायी अजीत कुमार गुप्त की शिकायत पर सूदखोरी के आरोपी संतोष राय के खिलाफ केस दर्ज किया है। अजीत ने आरोप लगाया कि 5 लाख रुपए कर्ज लेने के बाद उन्होंने 4.35 लाख रुपए लौटा दिए हैं लेकिन संतोष उनसे 2 लाख रुपए ब्याज मांग रहे हैं। रसूलाबाद मोहल्ले के रहने वाले अजीत औलंदगंज में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई 2025 को व्यवसाय के लिए सिपाह मोहल्ले के संतोष राय से तीन प्रतिशत मासिक ब्याज पर 5 लाख रुपए लिए थे। अजीत के मुताबिक, संतोष ने गारंटी के तौर पर उनसे और उनकी पत्नी से हस्ताक्षर वाले 3 चेक लिए थे। उन्होंने कुछ सादे कागजों पर भी हस्ताक्षर कराए थे। अजीत ने बताया कि वह अब तक 4.35 लाख रुपए किस्तों में लौटा चुके हैं। अजीत ने आरोप लगाया कि संतोष अब ब्याज के तौर पर 2 लाख रुपए मांगते हैं और दुकान पर आकर गाली देते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संतोष ने गारंटी के लिए लिए गए चेक पर 10 लाख रुपए भरकर अपने परिचित राम सकल मौर्य के नाम से बैंक में जमा कराया। चेक बाउंस होने के बाद राम सकल के नाम से सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया। अजीत ने कहा कि वह राम सकल को नहीं जानते। अजीत के अनुसार, 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे वह दुकान में पड़ोसी दुकानदार से व्यापार के सिलसिले में बात कर रहे थे। तभी संतोष वहां आए और 2 लाख रुपए ब्याज मांगने लगे। कोतवाली प्रभारी अनीता सिंह ने बताया कि अजीत की शिकायत पर संतोष राय के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User