प्रतापगढ़ में बारिश के बीच छाता लेकर आए अभ्यर्थी:21 केंद्रों पर होगी PET परीक्षा, जूते उतरवाकर ली जा रही है तलाशी
प्रतापगढ़ में PET परीक्षा देने के लिए शुक्रवार को तेज हवाओं और बारिश के बीच अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचे। कई अभ्यर्थी बारिश से बचने के लिए छाता लेकर भी आए। केंद्रों पर तीन स्तरों पर तलाशी ली जा रही है। कुछ जगह अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर भी जांच की जा रही है। जिले में परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं। 3 दिनों में कुल 52,272 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। शुक्रवार को दूसरे दिन दोनों पालियों में 17 हजार से अधिक अभ्यर्थियों परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल से बचाने के लिए 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है। जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। भदोही जिले की एक महिला अभ्यर्थी का केंद्र जीआईसी पूरब गांव में था, लेकिन वह गलती से पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंच गई। केंद्र गलत होने की जानकारी मिलने पर मकंदूगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने मदद की। उन्होंने महिला अभ्यर्थी को ऑटो से उसके तय केंद्र तक पहुंचवाया, ताकि वह परीक्षा दे सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)