फाइटर विमानों की गर्जना से गूंज उठा काशी का आसमान:PM मोदी भी हुए शामिल,गंगा घाट के दोनों पर उमड़ा पर्यटकों का जनसैलाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नमो घाट पर वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो देखा। इस दौरान गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों की गर्जना और रोमांचक करतबों ने लोगों को रोमांचित कर दिया। नमो घाट से लेकर काशी के 84 गंगा घाटों और गंगा पार रेती तक हजारों लोग एयर शो देखने पहुंचे। प्रधानमंत्री के नमो घाट पहुंचते ही काशीवासियों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से उनका भव्य स्वागत किया। पुलिस लाइन से नमो घाट तक सड़क के दोनों ओर जुटे लोगों का अभिवादन प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर स्वीकार किया। इससे पहले उन्होंने मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद मिल के करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया और महिला कर्मियों से संवाद किया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई विशिष्टजन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)