एयर शो के आखिरी दिन पीएम मोदी का भव्य स्वागत:चिनूक, राफेल, सुखोई ने दिखाए करतब, तस्वीरों में देखिए नजारें
काशी में एयर शो के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनका भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी ने वाराणसी में अरविंद टेक्सटाइल का उद्घाटन किया, जिसे करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसके बाद वे नमो घाट पहुंचे, जहां उन्होंने एयर शो देखा। आसमान में चिनूक, राफेल, सुखोई और सूर्य किरण टीम के विमानों ने रोमांचक करतब दिखाए। विमानों की कलाबाजियों ने काशी के आसमान को रोमांच से भर दिया। घाट पर मौजूद काशीवासियों को भी एयर शो देखने का मौका मिला। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत से लेकर आसमान में विमानों के प्रदर्शन तक, नमो घाट पर उत्साह का माहौल नजर आया। तस्वीरों में देखिए नजारें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)