जम्मू का सरोवर होटल संभाल रहा वंदे-भारत का खानपान:35 लोगों का स्टाफ, होटल की ड्रेस में करा रहे लग्जरी फील

Nov 01, 2026 - 08:10
0
जम्मू का सरोवर होटल संभाल रहा वंदे-भारत का खानपान:35 लोगों का स्टाफ, होटल की ड्रेस में करा रहे लग्जरी फील
वाराणसी से रवाना हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों के खानपान की जिम्मेदारी जम्मू के होटल को मिली है। आईआरसीटीसी द्वारा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए जम्मू के होटल सरोवर को असाइन किया गया है। हर ट्रेन में 35 लोगों का स्टाफ दो सुपरवाइजर के नेतृत्व में लोगों को खानपान परोसेगा। पहले दिन ही यात्रियों से खानपान का रिव्यू दिया। उन्होंने बताया कि चेयरकार से अच्छा स्नैक और खाना मिला। ऐसे में दैनिक भास्कर ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के स्माल पैंट्री में मौजूद सरोवर होटल के तरफ से नियुक्त सुपरवाइजर से बात की और जाना की क्या व्यवस्था की गयी है और क्या क्या है मेन्यू में। पढ़िए रिपोर्ट… जम्मू का सरोवर होटल संभाल रहा जिम्मेदारी ट्रेन में खान पान का सुपरविजन कर रहे अक्षय राज ने बताया - आईआरसीटीसी की तरफ से होटल सरोवर, जम्मू को देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर के लिए खानपान की जिम्मेदारी दी गयी है। यह एक 4 स्टार होटल है। हमारा लक्ष्य है कि किसी भी यात्री को खानपान में कोई समस्या न हो। अभी तो पहला रन है। इसमें हम सभी को स्नैक, चाय, काफी, पानी, और खाने का देख रहे हैं। हमारा डिनर प्रयागराज से लोड होगा। हम वाराणसी के जो पैसेंजर हैं उन्हें भी खाना देंगे और जो प्रयागराज से चढ़ेंगे उन्हें भी। वेल ड्रेस्ड हैं 35 स्टाफ, हाइजीन का खास ख्याल अक्षय राज ने बताया - हमारे साथ इस ट्रेन में 35 स्टाफ हैं। जो होटल की ड्रेस में हैं। इन्हे बताया गया है कि यात्रियों से विनम्र व्यहवहार करें। साथ ही हाइजीन का ख़ास ख्याल रखा जा रहा है। ताकि किसी को कोई समस्या न आये। वेट टिशू और ये हम जो हमारे पैक्ड बॉक्स हैं, उसमें डाल के दे रहे हैं। इसके बाद में गार्बेज कलेक्शन के लिए, जो कैटरिंग से रिलेटेड गार्बेज है। उसके लिए हमने स्पेशली हर कोच में एक लड़का बोर्ड किया है। वो कैटरिंग से रिलेटेड गार्बेज कलेक्ट कर रहा है। साथ ही क्लीनिंग स्टाफ से कोऑर्डिनेट भी कर रहे हैं हम ताकि गन्दगी न रहे किसी भी कोच में। लोगों ने दिया रिव्यू स्नैक का पैकेट मिलते ही लोगों ने खुशी में कहा वाह; वहीं बच्चे भी खुश दिखाई दिए। इस दौरान स्नैक्स में ड्राई फ्रूट, जूस, हल्दीराम का समोसा, हल्दी राम की नमकीन, हल्दीराम का कप केक, और गुड़ की चिक्की भी थी। साथ ही एक चॉकलेट भी। जिसे देखकर बच्चे काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने कहा स्नैक्स काफी अच्छा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User