फिरोजाबाद जिला कारागार में कैदी की मौत, दो कर्मचारी निलंबित:सेप्टिक टैंक में कूदा विचाराधीन बंदी, CCTV में दर्ज हुई घटना
फिरोजाबाद के जिला कारागार में रविवार सुबह एक विचाराधीन कैदी का शव सेप्टिक टैंक में उतराता मिलने से जेल प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया। कैदी ने सेप्टिक टैंक में कूदकर आत्महत्या की है। रविवार को सुबह करीब 8:20 बजे जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी के सेप्टिक टैंक में कूदने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर टैंक में एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान सिरसागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर सराय के रहने वाले जितेंद्र उर्फ करुवा के रूप में हुई है। जितेंद्र सिरसागंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 712/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत जिला कारागार में बंद था। घटना की जानकारी थाने के माध्यम से मृतक के परिजनों को दी जा रही है। जेल प्रशासन ने घटना से मजिस्ट्रेट को भी अवगत करा दिया है। पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया की लापरवाही में एक जेल वार्डर और एक हेड जेल वार्डर को निलंबित किया गया है। वही जेल में लगे सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कैदी ने सेप्टिक टैंक के ढक्कन को खोलकर उसमें छलांग लगाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)