अलीगढ़ के 5 दरोगाओं का प्रमोशन, इंस्पेक्टर बने:खाकी में बढ़ा रुतबा, यूपी पुलिस मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची; जिले के चार व एलआईयू से एक को मिला इंस्पेक्टर पद

Oct 25, 2026 - 15:18
0
अलीगढ़ के 5 दरोगाओं का प्रमोशन, इंस्पेक्टर बने:खाकी में बढ़ा रुतबा, यूपी पुलिस मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची; जिले के चार व एलआईयू से एक को मिला इंस्पेक्टर पद
अलीगढ़ पुलिस महकमे के पांच दरोगाओं के कंधों पर अब इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत करने की सूची जारी की है। इसमें अलीगढ़ में तैनात पांच उपनिरीक्षकों को जगह मिली है। इनमें जिला पुलिस के चार दरोगा और विशेष शाखा अभिसूचना विभाग में तैनात एक उपनिरीक्षक शामिल हैं। पदोन्नति के साथ इन अधिकारियों के पद और जिम्मेदारियों में इजाफा हुआ है। पदोन्नति सूची में मदन मुरारी द्विवेदी, प्रदीप कुमार, दीपचन्द, विनोद कुमार और संजय कुमार के नाम शामिल हैं। इनमें विनोद कुमार विशेष शाखा अभिसूचना विभाग, अलीगढ़ में तैनात हैं, जबकि बाकी चार अधिकारी जिला पुलिस बल में सेवाएं दे रहे हैं। पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक, पदोन्नत अधिकारियों को वर्तमान तैनाती स्थल पर ही कार्यभार ग्रहण करना होगा। पदोन्नति के बाद वे दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रहेंगे। वर्तमान तैनाती पर ही संभालेंगे जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार, पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को नई रैंक के अनुरूप कार्यभार ग्रहण करना है, लेकिन इसके लिए उन्हें तत्काल दूसरे जिले में भेजने का आदेश नहीं दिया गया है। सभी की वर्तमान तैनाती बरकरार रखने के निर्देश हैं। दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में उनके कार्य और सेवा संबंधी नियम लागू रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User