हरदोई में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान:शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच रिश्ते नहीं थे सामान्य
हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के चाऊंपुर गांव में शनिवार रात पत्नी के मायके रहने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह चाचा ने बरामदे में शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाऊँपुर निवासी अभय प्रताप सिंह (32) पुत्र हरिमोहन सिंह दिल्ली की एक निजी फैक्ट्री में काम करते थे। शुक्रवार को ही वह दिल्ली से घर आए थे। शनिवार शाम खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। रविवार सुबह चाचा इंद्रमोहन सिंह सफाई के लिए पहुंचे तो बरामदे में छत के कुंडे से गमछे के सहारे अभय का शव लटका मिला। आठ साल पहले हुई थी शादी, दो बार ही ससुराल आई पत्नी चाचा के मुताबिक अभय की करीब आठ साल पहले शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के जेरापुर गांव निवासी साक्षी से शादी हुई थी। दोनों के संबंध अच्छे नहीं थे। शादी के बाद साक्षी दो बार ही ससुराल आई। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। चाचा के अनुसार पत्नी के न आने से अभय अकेलापन महसूस करते थे और मानसिक रूप से परेशान रहते थे। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे अभय अभय तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनके माता-पिता और भाई-बहन दिल्ली में रहते हैं। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)