फर्जी ED अधिकारी ने की आत्महत्या की कोशिश:पुलिस की गाड़ी से कूदने का किया प्रयास, बोला मान सम्मान सब खत्म हो गया
मथुरा में सीओ रिफाइनरी द्वारा पकड़े गए फर्जी ED अधिकारी ने पुलिस की गाड़ी से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसे बमुश्किल संभाला। गिरफ्तारी के बाद पुलिस से उसने कहा कि उसका मान सम्मान सब खत्म हो गया। पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच किसी तरह अदालत ले गई जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाद रेलवे पुल के पास किया प्रयास रिफाइनरी पुलिस फरह निवासी सचिन शर्मा को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। पुलिस सचिन को लेकर जैसे ही बाद रेलवे पुल के पास पहुंची तभी उसने गाड़ी से कूदकर जान देने की कोशिश की। लेकिन पुलिस कर्मियों ने सजगता का परिचय देते हुए उसे संभाल लिया और गाड़ी में पकड़कर बिठा लिया। वह पुलिस कर्मियों से कहता रहा उससे बहुत बड़ी गलती हो गई,उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा,मान सम्मान सब खत्म हो गया। जेल पुलिस को दी सूचना रिफाइनरी पुलिस किसी तरह सचिन को लेकर अदालत पहुंची। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। सचिन शर्मा द्वारा की गई हरकत की जानकारी पुलिस ने जेल अधीक्षक को दे दी। जिसके बाद उस पर जेल में निगरानी शुरू कर दी गई। उसे अन्य कैदियों के साथ बैरक में रखा जा रहा है। बताया गया कि जेल जाने के बाद सचिन परेशान दिखा। उसने कहा कि जिस मान सम्मान के लिए वह फर्जी ED अधिकारी बना वही खत्म हो गया। असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर घूमता था सचिन फरह निवासी सचिन शर्मा प्रवर्तन निदेशालय का असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर घूमता था। वह इस पद के जरिए लोगों पर रौब जमाता था। सचिन मथुरा के एक बड़े व्यापारी के प्रवर्तन निदेशालय में तैनात बेटे का नाम भी अधिकारियों को बताकर प्रभाव जमाता था। सचिन ने पुलिस को बताया कि ज्वाइनिंग के बाद उसे तमिलनाडु में तैनाती मिली। डेढ़ साल तक वहां रहने के बाद उसका तबादला लखनऊ हो गया। उसके अधीन 12 जिले आते थे। सचिन ने मथुरा के कई बड़े व्यापारी और अधिकारियों को अपने प्रभाव में ले रखा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)