फर्रुखाबाद में मिठाई देने गए युवक को गोली मारी:‘मार डालो, जो होगा देखा जाएगा', कहासुनी के बाद पीछा कर फायरिंग; 4 लोगों पर केस

Nov 10, 2026 - 07:21
0
फर्रुखाबाद में मिठाई देने गए युवक को गोली मारी:‘मार डालो, जो होगा देखा जाएगा', कहासुनी के बाद पीछा कर फायरिंग; 4 लोगों पर केस
फर्रुखाबाद के खटकपुरा मोहल्ले में दीपावली पर मित्र को मिठाई देने गए अभिषेक सैनी को गोली मार दी गई। गोली उनके पैर में लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। अभिषेक ने अस्पताल में दिए बयान में बताया कि वह मित्र से मिलने और मिठाई देने खटकपुरा गए थे। रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर आमिर खां से उनकी कहासुनी हुई। दोनों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद आमिर वहां से चला गया। दोनों के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की आरोप है कि कुछ देर बाद आमिर अपने परिजनों और रिश्तेदारों को बुलाकर लाया। उन्होंने मोहल्ले के पास अभिषेक का पीछा किया और गोली चला दी। अभिषेक के मुताबिक, एक ही फायर हुआ। गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए। अभिषेक ने बताया कि खटकपुरा में उनकी डॉक्टर की दुकान है और वह दीपावली पर वहां मिलने-जुलने जाते रहते हैं। ‘मार डालो, जो होगा देखा जाएगा' पिता शैलेन्द्र सैनी की तहरीर के मुताबिक, घटना 8 नवंबर 2026 को रात करीब 11:30 बजे हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि आमिर खां पुत्र मुन्ना ने जान से मारने की नीयत से अभिषेक पर गोली चलाई। तहरीर में यह भी आरोप है कि नफीस खां ने उकसाते हुए कहा, ‘मार डालो, जो होगा देखा जाएगा।’ पुलिस ने 9 नवंबर 2026 को आमिर खां, फिरोज खां पुत्र रईस अहमद खां, अफगान पुत्र नफीस खां और नफीस खां के खिलाफ केस दर्ज किया। आमिर पर गोली चलाने और नफीस पर उकसाने का आरोप है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग आमिर खां खटकपुरा इज्जत खां, फिरोज खां खटकपुरा सिद्दीकी शीश वाली मस्जिद के पास और अफगान व नफीस खां खटकपुरा सिद्दीकी के निवासी हैं। पिता शैलेन्द्र सैनी पुत्र कैलाश चन्द्र सैनी गणेश प्रसाद स्ट्रीट, स्टेशन रोड, फर्रुखाबाद के निवासी हैं। पिता ने पुलिस से सभी की भूमिका की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User