सुल्तानपुर में पैतृक जमीन का पत्नी के नाम कराया बैनामा:कोर्ट के आदेश पर 4 के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दस्तावेजों में की थी हेराफेरी

Nov 10, 2026 - 07:21
0
सुल्तानपुर में पैतृक जमीन का पत्नी के नाम कराया बैनामा:कोर्ट के आदेश पर 4 के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दस्तावेजों में की थी हेराफेरी
सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में पैतृक जमीन का फर्जी बैनामा कराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने अपने बड़े पिता पर अन्य लोगों के साथ मिलकर जमीन अपनी पत्नी के नाम कराने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 1992 में बाबा ने खरीदी थी 340 वर्गफुट जमीन मामला गारवपुर चौराहे के पास की जमीन से जुड़ा है। गारवपुर, थाना चांदा के रहने वाले अनुभव कुमार वत्स ने कोर्ट में दिए आवेदन में बताया कि उनके बाबा राममूर्ति सिंह ने 11 मई 1992 को कोथरा से तातोमुरैनी मार्ग पर गारवपुर चौराहे के पास जमीन खरीदी थी। जमीन का गाटा नंबर 946क मि और रकबा करीब 340 वर्गफुट है। अनुभव के मुताबिक, जमीन खरीदने के बाद उनके बाबा ने वहां पक्का निर्माण कराया था। तभी से परिवार का उस पर कब्जा है। पिता और दादा के निधन के बाद अनुभव का परिवार अपने बड़े पिता राघवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ वहां रहता था। राघवेन्द्र प्रताप सिंह वहां डिस्पेंसरी चलाते थे। हिस्सा देने से इनकार कर पत्नी के नाम कराया बैनामा अनुभव कुमार वत्स का आरोप है कि जमीन में हक और हिस्से को लेकर बातचीत के दौरान राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने हिस्सा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर जमीन के दस्तावेज तैयार कराए और 30 सितंबर 2026 को लंभुआ रजिस्ट्री कार्यालय में अपनी पत्नी सुनैना के नाम बैनामा करा लिया। शिकायत में प्रवीण कुमार सिंह और शिवश्याम के नाम भी गवाही और अन्य भूमिकाओं में बताए गए हैं। थाने और SP से शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचे अनुभव का कहना है कि उन्होंने स्थानीय थाने और सुल्तानपुर SP को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर लंभुआ पुलिस ने सोमवार रात केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User