फर्रुखाबाद में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग:एक लाख का सामान जला, दमकल ने पाया काबू
फर्रुखाबाद में लाल गेट स्थित तकिया कब्रिस्तान के बाहरी हिस्से में रविवार रात करीब 12 बजे रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान जल गए। दुकानदार ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। रात 7 बजे दुकान बंद कर घर गया था दुकानदार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला गुड्डी निवासी जावेद पुत्र मोहम्मद आबिद की यहां करीब 20 साल से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। जावेद ने बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे दुकान के पड़ोसी सुनील निवासी डिग्गी लाल ने घर पहुंचकर उन्हें आग लगने की सूचना दी। जावेद मौके पर पहुंचे तो आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। दमकल ने आग पर पाया काबू आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सीओ सिटी अभय वर्मा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जावेद के मुताबिक, दुकान में रखे रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान जल गए। पुलिस ने मौके पर जांच की। आग लगने का कारण पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)