मैनपुरी में जमीन के विवाद में दो पक्षों में पथराव:तमंचे से फायरिंग का वीडियो, कब्जे को लेकर भिड़े

Nov 12, 2026 - 11:50
0
मैनपुरी में जमीन के विवाद में दो पक्षों में पथराव:तमंचे से फायरिंग का वीडियो, कब्जे को लेकर भिड़े
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी गई। गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। अचानक हुए इस संघर्ष के चलते ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार हो गए। घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे थाना क्षेत्र के नगला कंचन गांव की है। जिसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। गांव निवासी बैकुंठ सिंह और राजवीर सिंह के घरों के सामने जमीन का एक टुकड़ा पड़ा हुआ है। इस जमीन पर मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार को इसी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआत में दोनों ओर से कहासुनी और गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। इसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव के चलते मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इसी बीच राजवीर पक्ष की ओर से अवैध तमंचे से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई। अचानक गोली चलने से आसपास मौजूद ग्रामीण सहम गए। गांव में दहशत का माहौल बन गया। लोग खुद को सुरक्षित करने के लिए घरों के अंदर चले गए और मौके से दूर हटने लगे। जमीन के एक टुकड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़े संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग घटनास्थल से फरार घटना की जानकारी मिलने पर औंछा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग घटनास्थल से फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपितों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर औंछा चंद्रपाल सिंह ने बताया कि नगला कंचन में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User