चुनाव से पहले उदयभान करवरिया का शक्ति प्रदर्शन:‘सही दिशा, सही वक्त’ कार्यक्रम का आयोजन, रामपुर करछना में आज जुटेंगे कई जिलों के समर्थक
प्रयागराज में पूर्व विधायक उदयभान करवरिया आज रामपुर करछना में अपने समर्थकों और प्रशंसकों के बीच संवाद करेंगे। उनके बेटे की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘सही दिशा, सही वक्त’ नाम से होने वाले इस कार्यक्रम को चुनाव से पहले उनके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। करीब 10 साल जेल में रहने और पत्नी के निधन के बाद उदयभान करवरिया एक बार फिर अपने समर्थकों के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम को संवाद का मंच बताया है। इसमें प्रयागराज समेत कई जिलों से उनके समर्थकों और प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर पहले से ही राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि इसके जरिए उदयभान करवरिया अपनी राजनीतिक सक्रियता और समर्थकों के बीच अपनी ताकत का आकलन करना चाहते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)