फतेहपुर में युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा:25 अज्ञात पर केस, महिलाओं ने पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट इलाके में मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया,जिसके बाद दबंगों ने एक युवक को शुक्रवार के दिन सुबह 10 बजे के आस पास बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा था। इस मामले में देर रात करीब 11 बजे के आस पास एसआई उत्कर्ष कुमार सिंह के तहरीर पर 33 नामजद समेत 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिनमें पुन्ना उर्फ फरीद,साजन उर्फ हमीद,मुबीन,शकील,लल्लन उर्फ मोइन,गुलनाज,अफजाल,मतीन,रसीदुन,आमिर खान,सलमान खान,अनीश,मोइनुद्दीन,नईम, मुनव्वर,इकराम,इस्लाम,चांद उर्फ एजाज,मुबीन उर्फ कबाड़ी,कल्लू,बबलू,गोया उर्फ अकरम,अनवर,अकबर,अहमद,नफीसा,अनीशा,जनतुन,खुर्शीदा,रूबी,शबनम,शमीमा,जरीना शामिल है। कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने शनिवार के दिन सुबह बताया कि मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों के गिरफ्तार के लिए टीम लगा दिया गया। पीड़ित युवक हामिद साजन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार के फिन सुबह उनकी मां आटा लेने के लिए 10 बजे चक्की पर गई थीं। इसी दौरान स्थानीय दबंगों ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर उनकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब हामिद अपनी मां को बचाने और मामले की बीच-बचाहत करने के लिए मौके पर पहुंचे,तो आक्रोशित दबंगों ने उन्हें पकड़ लिया। लाठी-डंडों से उनकी बुरी तरह पिटाई की इसके बाद आरोपियों ने हामिद को पास के एक बिजली के खंभे से रस्सी से बांध दिया और लाठी-डंडों से उनकी बुरी तरह पिटाई की। इस पूरे हिंसक संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेने का प्रयास किया। स्थानीय महिलाएं पुलिस के सामने आ गईं हालांकि स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब आरोपियों के समर्थन में स्थानीय महिलाएं पुलिस के सामने आ गईं। पुलिस और महिलाओं के बीच तीखी खींचतान और जमकर धक्का-मुक्की हुई,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बढ़ते विरोध और हंगामे के बीच पुलिस बिना किसी आरोपी को हिरासत में लिए ही मौके से बैरंग वापस लौटने को मजबूर हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)