तेज रफ्तार ईको कार ने तीन युवकों को रौंदा:इटावा के एसएसपी चौराहा के पास हुआ हादसा, गंभीर हालत में सैफई रेफर
इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़े तीन युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों रूरा गांव से रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। एसएसपी चौराहे के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस लाइन की ओर से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे घायलों की पहचान रूरा गांव निवासी अभिषेक पुत्र शिवराम सिंह, विवेक सिंह पुत्र हकीम सिंह और अंकुश पुत्र सर्वेश के रूप में हुई है। तीनों शुक्रवार रात इटावा रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे। उनके मित्र गोविंद के मुताबिक, रास्ते में शौच के लिए रुकने के दौरान ईको कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिला अस्पताल से सैफई रेफर हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के मुताबिक, गोविंद घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचा था। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ईको कार को पकड़ लिया और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)