मैं पागल होकर मर जाऊंगा:दुबई में फंसा युवक वीडियो जारी कर बोला- मुझे वापस बुला लीजिए, मां की मौत पर भी नहीं आ सका

Oct 24, 2026 - 11:33
0
मैं पागल होकर मर जाऊंगा:दुबई में फंसा युवक वीडियो जारी कर बोला- मुझे वापस बुला लीजिए, मां की मौत पर भी नहीं आ सका
गोंडा के करनैलगंज निवासी अमित मौर्य ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भारत लौटने के लिए मदद मांगी। अमित का दावा है कि वह जेल की सजा पूरी कर चुका है, लेकिन 25 लाख रुपए का जुर्माना न भर पाने के कारण दुबई में फंसा है। उसने पिता की खराब तबीयत और अपनी बिगड़ती मानसिक स्थिति का हवाला देते हुए जल्द घर पहुंचाने की अपील की है। अमित मौर्य के मुताबिक, वह पिछले पांच साल से दुबई में रह रहा है। उसका कहना है कि एक झूठे मुकदमे में उसे छह महीने की जेल हुई थी, जिसकी सजा वह पूरी कर चुका है। रिहाई के बाद उस पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया। इतनी बड़ी रकम नहीं जुटा पाने के कारण वह भारत नहीं लौट पा रहा है। मां की मौत पर भी नहीं आ सका घर वीडियो में अमित रोते हुए कहता है कि जुर्माना न भर पाने के कारण वह दुबई में फंसा हुआ है। इसी दौरान उसकी मां का निधन हो गया, लेकिन वह अंतिम समय में घर नहीं पहुंच सका। अब उसके पिता की तबीयत भी खराब है। अमित ने अपनी मानसिक स्थिति बिगड़ने की बात कहते हुए जल्द वतन वापसी कराने की गुहार लगाई है। पिता ने अधिकारियों से लगाई गुहार अमित के पिता राम अशोक मौर्य ने बताया कि बेटे की वापसी के लिए वह कई अधिकारियों के पास जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने गोंडा के सांसद और विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से हस्तक्षेप कर बेटे को भारत वापस लाने की अपील की। पिता के मुताबिक, उन्होंने मदद के लिए राजा भैया से भी संपर्क किया था। विदेश मंत्रालय ने वकील उपलब्ध कराया विदेश राज्य मंत्री के प्रतिनिधि सौरभ सिंह ने बताया कि अमित की मदद के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई है। दुबई में सरकारी अधिवक्ता उसका मामला लड़ रहे हैं। उनके मुताबिक, विदेश राज्य मंत्री ने भी वहां के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया है। मामले में हर संभव मदद की जा रही है और समाधान के प्रयास जारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User