फतेहपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:शादी के बाद पत्नी से अनबन थी, वह मायके में रह रही थी
फतेहपुर में सुल्तानपुर घोष गांव में रविवार रात 25 वर्षीय युवक ने घर की छत में लगी धन्नी से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सोमवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। शादी के बाद से चल रही थी अनबन सुल्तानपुर घोष निवासी दुखराम का बेटा महेश बाहर रहकर मजदूरी करता था। उसकी शादी 8 मई 2026 को रिश्तेदारी में हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी थी। इसके चलते पत्नी मायके में रहने लगी थी। इस बात को लेकर महेश परेशान रहता था। करीब डेढ़ महीने पहले वह गांव लौटा था। रात में पत्नी से फोन पर हुई थी बात बताया गया कि रविवार रात महेश ने पत्नी से फोन पर बात की थी। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। इसके बाद रात में उसने घर की छत में लगी धन्नी से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सोमवार सुबह परिजनों को घटना का पता चला तो घर में चीख-पुकार मच गई। महेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)