उन्नाव में लाखों के जेवर और 25 हजार नकदी चोरी:बाइक पर नीली शर्ट पहने संदिग्ध सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही फुटेज की जांच
उन्नाव में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्नी में रविवार सुबह करीब 9 बजे चोरों ने राजेश राजपूत के घर को निशाना बनाया। चोर घर से लाखों रुपए के जेवर और करीब 25 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। राजेश, स्वर्गीय दयाराम राजपूत के बेटे हैं। चोरी की जानकारी होने पर परिवार के साथ आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले गांव में अजय राजपूत के यहां से बकरी चोरी हुई थी। लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता है। सीसीटीवी में दिखा सफेद अपाचे सवार संदिग्ध आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में सफेद अपाचे बाइक पर नीली शर्ट पहने एक संदिग्ध दिखाई दिया है। हालांकि, फुटेज में उसका चेहरा साफ नहीं दिखने से पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने संदिग्ध की तस्वीर साझा कर लोगों से पहचान में मदद मांगी है। कैमरे चालू रखने की अपील ग्रामीणों ने लोगों से घरों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस कर रही फुटेज की जांच गंगाघाट कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)