रायबरेली में बारिश के बीच PET परीक्षा:19,488 अभ्यर्थी होंगे शामिल, केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी

Oct 30, 2026 - 10:42
0
रायबरेली में बारिश के बीच PET परीक्षा:19,488 अभ्यर्थी होंगे शामिल, केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी
रायबरेली में शुक्रवार तड़के से हो रही बारिश और जलभराव के बीच 24 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) हो रही है। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। परीक्षा में कुल 19,488 अभ्यर्थी दो पालियों में शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्रों पर स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। व्यवस्था पर नजर रखने के लिए अलग टीमें भी बनाई गई हैं। तय केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा संभालने के निर्देश गुरुवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की थी। एसपी रवि कुमार ने पुलिसकर्मियों को सुबह से तय केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा संभालने के निर्देश दिए थे। शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों पर पानी भरने से सार्वजनिक परिवहन पर असर पड़ा है। ऑटोरिक्शा और बसें नहीं मिलने से कई अभ्यर्थी घंटों सड़कों पर खड़े रहे। कुछ लोग बारिश में पैदल ही परीक्षा केंद्रों की ओर गए। समय पर केंद्र पहुंचना चुनौती बन गया एक अभ्यर्थी ने बताया, "सुबह से रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है। ऑटो नहीं मिल रहे हैं और जो मिल रहे हैं, वे मनमाना किराया वसूल रहे हैं। समय पर केंद्र पहुंचना चुनौती बन गया है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User