12 साल पूरे होने पर कांग्रेस पर पीएम का हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12 वर्ष तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की धीमी आर्थिक विकास दर को कांग्रेस ने ‘हिंदू ग्रोथ रेट’ कहकर हिंदू समाज पर थोपने का प्रयास किया जबकि इसकी जिम्मेदारी तत्कालीन नीतियों और शासन व्यवस्था की थी।