ओमान तट हमले के बाद भारत सख्त
ओमान तट के पास ऑयल टैंकर सेटेबेलो पर हुए हमले के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जहाज पर सवार 24 भारतीयों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि 3 भारतीय अभी भी लापता हैं। घटना को लेकर भारत ने अमेरिकी राजनयिक को तलब कर चिंता जताई है।