हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में आग लगी:दिल्ली रोड पर लाखों का सामान जला; दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू
हापुड़ में कोतवाली नगर इलाके में दिल्ली रोड पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे दो फर्नीचर दुकानों में आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। पढ़िए पूरा मामला सोमवार की सुबह अचानक दिल्ली रोड पर 2 दुकानों में आग लग गई। इस दौरान दुकानों से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में आग फैल गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अरशद खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुकानों के अंदर घना धुआं होने से दमकलकर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हुई। टीम ने चारों तरफ से पानी डालकर आग पर काबू पाया। आसपास की दुकानों तक आग फैलने की आशंका थी, लेकिन समय रहते उसे रोक लिया गया। आग में तैयार फर्नीचर, कच्चा माल और महंगी सीएनसी (डिजाइनर) मशीनें जल गईं। दुकान संचालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)