पोखरा आवास रोड पर जगह-जगह गड्ढे:महराजगंज में स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की

Oct 30, 2026 - 12:06
0
पोखरा आवास रोड पर जगह-जगह गड्ढे:महराजगंज में स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की
महराजगंज शहर की पोखरा आवास रोड पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों के कारण वाहन चालकों को सावधानी से चलना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों को इस सड़क से गुजरने में ज्यादा परेशानी होती है। गड्ढों के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों के मुताबिक, अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क की हालत से परेशान सुभाष, प्रदीप, निरहू, पूजा देवी और कांति देवी समेत कई लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार सड़क की समस्या पर ध्यान देने के लिए कहा गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने विभाग के अधिकारियों से सड़क का निरीक्षण करने और गड्ढे भरकर मरम्मत शुरू कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User