बलिया में तीन जगह रोजगार मेले लगेंगे:डीएम ने युवाओं से आवेदन करने की अपील की
बलिया में 2, 4 और 6 नवंबर को रोजगार मेले लगेंगे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जिले के बेरोजगार युवाओं से इनमें शामिल होने की अपील की है।
युवा जिला सेवायोजन कार्यालय, जिला सेवायोजन पोर्टल या संगम पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। मेले में निजी नौकरियों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
2 नवंबर को बेल्थरा रोड के देवेंद्र पीजी कॉलेज में मेला लगेगा। 4 नवंबर को रानीगंज के सुदिष्टपुरी स्थित सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय और 6 नवंबर को बांसडीह पीजी कॉलेज में रोजगार मेला आयोजित होगा।
डीएम ने युवाओं से कहा कि वे घर पर खाली न बैठें और रोजगार मेले में आकर अपनी पसंद की नौकरी के लिए आवेदन करें। उन्होंने युवाओं से प्रदेश की आर्थिक प्रगति में योगदान देने की अपील भी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)