कानपुर में करवा चौथ का पर्व:सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, अर्घ्य देकर पति संग खोला उपवास
कानपुर में करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। रात में आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण महिलाओं को चंद्रमा के दर्शन के लिए देर तक इंतजार करना पड़ा। चंद्रमा दिखाई देने पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया और अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इस दौरान घरों में पूजा-अर्चना के साथ पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)