परिवार को जहर पिलाने वाले व्यापारी की मौत, हंगामा:लोगों ने आवास विकास को बताया मौत का जिम्मेदार, दुकान टूटने से परेशान था व्यापारी
आर्थिक तंगी के चलते परिवार को जहर पिलाने वाले व्यापारी करुणेश की रविवार तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई। जैसे ही करुणेश की मौत का सेंट्रल मार्किट में रहने वाले लोगों को पता चला, उनमें आक्रोश फैल गया। उन्होंने आवास एवं विकास परिषद को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। चर्चा यह भी है कि व्यापारी को दिल्ली रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हुई है। हालांकि इसकी पु्ष्टि नहीं हुई है। शास्त्रीनगर सेक्टर 2 निवासी करुणेश सालों से सेंट्रल मार्किट में चाय की दुकान चला रहे थे। आवास एवं विकास परिषद ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तो करुणेश का काम भी चौपट हो गया। इसके बाद से परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगा। करुणेश ने ठेले पर सामान बेचा लेकिन बात नहीं बनी। गुरुवार रात पहले करुणेश ने चाय में मिलाकर पहले खुद जहर पिया और फिर अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी काजल व दो मासूम बच्चियों को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। करुणेश को अस्पताल में कराया भर्ती
कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाये जाने के चंद मिनट बाद ही काजल व बच्चों को उल्टी हो गई लेकिन हालत बिगड़ने पर पड़ौसियों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। काजल व दोनों मासूमों की तो जान बच गई लेकिन करुणेश की हालत बिगड़ती गई। दो दिन बाद हारा जिंदगी की जंग
मानसिक तनाव के कारण जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले करुणेश का दो दिन से हापुड़ रोड स्थित जगदंबा अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। अस्पताल संचालक रविंद्र गुर्जर ने परिवार को नि:शुल्क मदद का भरोसा दिलाया था। हालत में सुधार के बजाए करुणेश की स्थिति लगातार खराब हो रही थी। रविवार तड़के करुणेश की मौत हो गई। शास्त्रीनगर सेक्टर दो में हंगामा
करुणेश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद शास्त्रीनगर सेक्टर दो के लोगों का भी गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भी आवास एवं विकास परिषद की कार्रवाई को करुणेश की मौत का जिम्मेदार ठहरा दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)