मथुरा में कंटेनर से 250 किलो गांजा बरामद:1.25 करोड़ रुपये कीमत का गांजा ओडिशा से ला रहे थे तीन तस्कर, गिरफ्तार

Oct 25, 2026 - 14:29
0
मथुरा में कंटेनर से 250 किलो गांजा बरामद:1.25 करोड़ रुपये कीमत का गांजा ओडिशा से ला रहे थे तीन तस्कर, गिरफ्तार
मथुरा में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा और रिफाइनरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने रविवार को थाना रिफाइनरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से 250 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कंटेनर, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा और पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ के संयुक्त निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट आगरा और रिफाइनरी थाना पुलिस को मुखबिर से कंटेनर में गांजा ले जाए जाने की सटीक सूचना मिली। इस पर संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश कुमार पुत्र पदम सिंह, नासिर पुत्र वसीर और आशिफ अब्दुल करीम के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के निवासी हैं। ओडिशा से खरीदकर ला रहे थे गांजा पुलिस पूछताछ में सतीश कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर को वह अपने साथियों के साथ खाली कंटेनर लेकर ओडिशा के ब्रह्मपुर गया था। वहां जितेंद्र नाम के परिचित से गांजा खरीदने के बाद रायपंखा में कंटेनर में उसकी खेप लोड की गई। इसके बाद तीनों गांजा लेकर रवाना हुए थे। पुलिस के मुताबिक, इस खेप को उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा के आसपास शमशेर नाम के व्यक्ति को सौंपना था, जहां इसे खपाने की योजना थी। पुलिस अब गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, खेप के स्रोत और शमशेर की भूमिका की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User