मथुरा में डीएम ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:सीसीटीवी से व्यवस्थाएं परखीं, निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा के निर्देश दिए

Oct 25, 2026 - 14:29
0
मथुरा में डीएम ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:सीसीटीवी से व्यवस्थाएं परखीं, निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा के निर्देश दिए
मथुरा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शहर के सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज और श्री चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सबसे पहले सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों में चल रही गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा की निगरानी व्यवस्था को परखा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने श्री चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए की गई प्रकाश और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी केंद्र व्यवस्थापक और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी आयोग की ओर से निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराएं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए निगरानी व्यवस्था प्रभावी रखी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। गौरतलब है कि जनपद मथुरा में पीईटी-2026 के लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को आयोजित की जा रही है। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User