बरेली में काव्य पाठ आयोजित:देवी प्रसाद गौर की जयंती पर कवियों ने प्रस्तुत कीं अपनी रचनाएं
बरेली के कर्मचारी नगर स्थित मेगा ड्रीम होम्स कॉलोनी में स्वर्गीय देवी प्रसाद गौर की 113वीं जयंती के अवसर पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणधीर गौर धीर ने की। इसमें आसपास के जिलों से आए कई कवियों ने भाग लिया और अपनी रचनाओं का पाठ किया। मेगा ड्रीम के सचिव डॉ. रूद्रमन सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विनय गौर ने वाचनालय के लिए अलमारी और पुस्तकों की व्यवस्था में योगदान दिया। आयोजकों ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विवेक मिश्रा, राकेश मिश्रा, विवेक खंडेलवाल, अमित कुमार, शोभित गुप्ता और अतुल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)