प्रतापगढ़ में 17 नवंबर से रामकथा शुरू:200 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी, श्रद्धालुओं के लिए 12 पार्किंग स्थल तैयार

Nov 12, 2026 - 10:09
0
प्रतापगढ़ में 17 नवंबर से रामकथा शुरू:200 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी, श्रद्धालुओं के लिए 12 पार्किंग स्थल तैयार
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेती में 17 नवंबर से 20नवंबर तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा शुरू होगी। तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। कथा स्थल और परिसर की निगरानी के लिए 200 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्य मंच और कथा स्थल पर 64 कैमरे लगाए गए हैं। 20 सार्वजनिक जगहों पर 43 इंच की LED स्क्रीन भी लगाई जाएगी। इससे दूर बैठे श्रद्धालु कथा सुन सकेंगे। पुलिस प्रशासन ने बेती किलहनापुर और हौदेश्वरनाथ मार्ग से कथा स्थल तक पहुंचने के लिए रूटचार्ट तैयार किया है। बेती कोठी के पास प्रशासनिक पार्किंग बनाई गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए 12 पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं। मुख्य कथा पंडाल 100 फीट चौड़ा और 560 फीट लंबा होगा। इसके दोनों ओर 54 फीट चौड़े और 400 फीट लंबे पंडाल बनाए जाएंगे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 80 फीट लंबे और 48 फीट चौड़े विशेष पंडाल में बैठकर कथा सुनाएंगे। पंडाल के पीछे हेलीपैड भी बनाया गया है। तीन दिन की रामकथा और अंतिम दिन होने वाले दिव्य दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। करीब 20 से 25 हजार लोगों के बेती में ठहरने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है। चारों दिन 24 घंटे भंडारा चलेगा। भंडारा स्थल पर नाश्ते की भी व्यवस्था रहेगी। कथा में संत और राजनीतिक हस्तियां शामिल हो सकती हैं इस आयोजन में योगगुरु बाबा रामदेव, सतुआ बाबा और हैदराबाद के टी. राजा समेत कई संत, मंत्री, विधायक और राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। बाबा रामदेव और सतुआ बाबा सहित कई संतों ने कार्यक्रम में आने की स्वीकृति दी है। दूसरे प्रदेशों के कई नेताओं के भी बेती पहुंचने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User