हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:दूसरा बाइक सवार भी घायल, शादी के कार्ड बांटने निकले थे; ट्रक चालक फरार
हमीरपुर के मुस्करा में बुधवार रात ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। फटन पुल के पास हुआ हादसा हादसा रात करीब 9:30 बजे मुस्करा और बसवारी गांव के बीच फटन पुल के पास हुआ। बाइक सवार अवधेश वर्मा (20) की मौके पर मौत हो गई, जबकि विकास वर्मा (30) घायल हो गया। हुसैना गांव निवासी वेदप्रकाश वर्मा ने बताया कि अवधेश उनके तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह परिवार के चाचा के बेटे विकास, शिवदानी वर्मा के साथ बाइक से मुस्करा आया था। दोनों घर से बिना बताए निकले थे। वेदप्रकाश के मुताबिक, दोनों गांव लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। परिजनों ने बताया कि वे परिवार में होने वाली शादी के कार्ड बांटने निकले थे। कुछ लोगों का कहना है कि वे अवधेश की मां की दवा लेने मुस्करा गए थे। पुलिस ने ट्रक और बाइक कब्जे में ली सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मनुलिका वर्मा ने अवधेश को मृत घोषित किया। विकास को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटनास्थल पर बाइक सवारों का टूटा हेलमेट मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक कौशल सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक और बाइक कब्जे में ले ली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)