प्रयागराज में 12वीं की छात्रा ने सुसाइड किया:मां-बाप मेला देखने गए थे, मोबाइल नहीं रखती थी
प्रयागराज में 12वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मां-बाप घर पहुंचे तो दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला गुरुवार रात नैनी क्षेत्र के कनैला गांव की है। छात्रा क़ी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हों सका हैं। पुलिस घटना क़ी जांच कर रही हैं। क्या है पूरा मामला मृतका छात्रा चांदनी के पिता के राम कुशल भारतीय मजदूरी करते हैं। उनकी तीन बेटियों ने चांदनी तीसरे नंबर पर थी। छात्रा ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी और आगे की पढ़ाई छोड़ दी थी। गुरुवार की रात पिता और माता डांडी मेले में गए हुए थे। घर में बड़ी और छोटी बहन छत पर थीं। छात्रा अपने कमरे में अकेली थी। कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक जब छात्रा कमरे से बाहर नहीं आई और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो बड़ी बहन को शक हुआ। बहनों ने तुरंत पड़ोसियों और रिश्तेदारों को बुलाया। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस क़ो फिर गई तो चौकी प्रभारी रामानन्द फ़ोर्स के साथ पहुंचकर दरवाजे को तोड़वाया और शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पास नहीं था मोबाइल फोन नैनी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, छात्रा के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। वह मोबाइल नहीं चलाती थी। लेकिन आत्महत्या के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)