फतेहपुर में पूर्व डीआईजी ने की मतदान अपील:स्नातक एमएलसी चुनाव में भागीदारी पर जोर, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे उठाए

Oct 23, 2026 - 11:28
0
फतेहपुर में पूर्व डीआईजी ने की मतदान अपील:स्नातक एमएलसी चुनाव में भागीदारी पर जोर, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे उठाए
फतेहपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदान के अवसर पर पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव युवाओं, शिक्षित वर्ग और आम जनता के भविष्य से जुड़े मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। जनता का ध्यान भटकाने वाली राजनीति के बजाय जनसमस्याओं के समाधान और लोगों के अधिकारों की रक्षा पर जोर देना जरूरी है। पूर्व डीआईजी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य जनता की आवाज उठाना और व्यवस्था को जवाबदेह बनाना है। उन्होंने मतदाताओं से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User