पिता को मृत दिखाकर बेटे ने ली शिक्षक की नौकरी:उन्नाव में 24 साल पुराने फर्जीवाड़े में बीएसए ने जांच कर सस्पेंड किया
उन्नाव में पिता को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर मृतक आश्रित कोटे से शिक्षक की नौकरी लेने के आरोप में रामबरन यादव को निलंबित किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है। यह मामला असोहा ब्लॉक के श्रीराम यादव से जुड़ा है। आरोप है कि वर्ष 2002 में उन्हें मृत दिखाकर उनके छोटे बेटे रामबरन ने नौकरी हासिल की थी। शिकायतकर्ता ललितेश सिंह ने इस पर सवाल उठाए थे। शिकायत में बताया गया कि कथित मृत्यु के कई साल बाद भी श्रीराम यादव के नाम 2014-15 में जमीन का बैनामा हुआ और 2023 में वरासत दर्ज हुई। इन दस्तावेजों के आधार पर जांच की मांग की गई थी। रामबरन यादव पहले असोहा ब्लॉक में तैनात थे, बाद में उन्होंने हिलौली ब्लॉक में तबादला करा लिया। वर्तमान में वह खेरवा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। जांच के बाद बीएसए शैलेश पांडेय ने निलंबन का एक्शन लिया है। इसके बाद विभाग ने जांच कर कार्रवाई की। प्रकरण में सेवा अभिलेखों, मृत्यु संबंधी दस्तावेजों और जमीन के बैनामे की परिस्थितियों को लेकर उठे सवाल अहम हैं। निलंबन के बाद विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)