मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक लापता:बेड पर मोबाइल और आधार कार्ड मिले, परिजनों ने सीसीटीवी जांचने की मांग की

Oct 31, 2026 - 20:42
0
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक लापता:बेड पर मोबाइल और आधार कार्ड मिले, परिजनों ने सीसीटीवी जांचने की मांग की
कन्नौज के तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान संग्राम सिंह (18) लापता हो गया। परिजनों ने शनिवार शाम करीब 5 बजे कोतवाली तिर्वा में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करने और उसकी तलाश कराने की मांग की। परिजनों के मुताबिक, संग्राम के बेड पर उसका मोबाइल फोन और आधार कार्ड रखा था। बुखार आने पर अस्पताल में कराया था भर्ती सदर कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव निवासी सुनीता, भंवर पाल सिंह की पत्नी हैं। संग्राम बचपन से उनके साथ रह रहा है। परिजनों के मुताबिक, 28 अक्टूबर को संग्राम को तेज बुखार आया था। अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे उसे विनोद दीक्षित सामुदायिक चिकित्सालय, कन्नौज में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा रेफर कर दिया। ब्लड सैंपल देने के बाद बेड से गायब मिला परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस से संग्राम को शनिवार सुबह करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उसका ब्लड सैंपल लिया गया। इसके बाद उसके चाचा को लैब जाने के लिए कहा गया। चाचा करीब 11 बजे लौटे तो संग्राम बेड पर नहीं था। परिजनों ने अस्पताल परिसर में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुराने विवाद का भी किया जिक्र प्रार्थना पत्र में परिजनों ने करीब 15 से 20 दिन पहले अब्दुलपुर गांव के एक व्यक्ति से संग्राम के विवाद का भी जिक्र किया है। हालांकि, इस विवाद और उसके लापता होने के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय संग्राम ने मेहंदी रंग की शर्ट, नीली जींस और हवाई चप्पल पहनी थी। सुनीता ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज करने, अस्पताल के CCTV कैमरों की फुटेज जांचने और संग्राम की तलाश कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User