5 नवंबर को जौनपुर आएंगे नितिन गडकरी:मुंगराबादशाहपुर बाईपास की रखेंगे आधारशिला, प्रशासन ने तैयारी शुरू की

Oct 31, 2026 - 20:59
0
5 नवंबर को जौनपुर आएंगे नितिन गडकरी:मुंगराबादशाहपुर बाईपास की रखेंगे आधारशिला, प्रशासन ने तैयारी शुरू की
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 5 नवंबर को जौनपुर आएंगे। वे मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर प्रस्तावित बाईपास की आधारशिला रखेंगे। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि गडकरी सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। कस्बे में वाहनों का दबाव होगा कम बाईपास बनने से मुंगराबादशाहपुर कस्बे के भीतर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। इससे जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिल सकती है। परियोजना से सड़क हादसों की आशंका कम करने और क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है। दौरे को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। गडकरी के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User