गोरखपुर के खिलाड़ी को मिली बड़ी सफलता:विवेक चौहान ने राष्ट्रीय स्कूली गेम्स में 80 किलो वर्ग में जीता रजत पदक

Oct 31, 2026 - 19:39
0
गोरखपुर के खिलाड़ी को मिली बड़ी सफलता:विवेक चौहान ने राष्ट्रीय स्कूली गेम्स में 80 किलो वर्ग में जीता रजत पदक
गोरखपुर में पीएम श्री राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के खिलाड़ी विवेक चौहान ने 70वीं राष्ट्रीय स्कूली गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने 80 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि प्राप्त की। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विवेक बचपन से ही प्रतिभावान खिलाड़ी रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2025 में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनकी इस सफलता से विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है। विवेक की उपलब्धि पर गोरखपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीपी सिंह, क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. अरुणेंद्र राय और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User