नोएडा में एनकाउंटर में बदमाश ढेर:50 हजार का इनामी था, 3 पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली
नोएडा में शनिवार शाम को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी अमन उर्फ माया त्यागी मारा गया। नोएडा पुलिस और जिले की सीआरटी (क्राइम रिस्पॉन्स टीम) ने संयुक्त ऑपरेशन में उसे थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में घेरा था। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। अमन बादलपुर थाने से वांछित चल रहा था। वह रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, अमन उर्फ माया त्यागी थाना बादलपुर से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस और सीआरटी की संयुक्त टीम उसकी तलाश में अभियान चला रही थी। बताया गया कि माया त्यागी रणदीप भाटी गैंग का सदस्य है।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
खबर अपडेट की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)