लखनऊ में महिला ने मायके में सुसाइड किया:कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, तीन दिन पहले ससुराल से आईं थी

Oct 31, 2026 - 20:27
0
लखनऊ में महिला ने मायके में सुसाइड किया:कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, तीन दिन पहले ससुराल से आईं थी
लखनऊ में महिला ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। उसका कमरे के अंदर फंदे पर लटका शव मिला। वह कुछ दिन पहले ही मायके आई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना निगोहां थाना क्षेत्र के अंनघेमऊ गांव की है। पढ़िए पूरी घटना… साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटकी मृतका प्रतिभा रावत कानपुर की रहने वाली थीं। वह राधेश्याम की पत्नी थीं। उनके भाई ने जमीन लेकर अंनघेमऊ में मकान बनवाया था। प्रतिभा तीन दिन पहले नगराम थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा स्थित ससुराल से मायके आई थीं। परिवार ने शुक्रवार रात प्रतिभा के देवर के बेटे का जन्मदिन मनाया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रतिभा ने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। उन्हें फंदे पर लटका देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल प्रतिभा के बच्चे कार्तिक (12) और कनक (6) हैं, घटना के बाद से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। निगोहां के एसओ रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User