प्रयागराज में अर्नब का असर, सुबह से हो रही बूंदाबांदी:चल रही तेज ठंड हवाएं, अगले 24 घंटे का अलर्ट, आज स्कूल बंद

Oct 30, 2026 - 08:09
0
प्रयागराज में अर्नब का असर, सुबह से हो रही बूंदाबांदी:चल रही तेज ठंड हवाएं, अगले 24 घंटे का अलर्ट, आज स्कूल बंद
प्रयागराज में शुक्रवार सुबह से ही मौसम पूरी तरह बदल गया है। चक्रवात अर्नब का असर दिखाई देने लगा है। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है। इसके साथ तेज और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है। मौसम बदलने से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के कारण लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के चलते जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान प्रयागराज में बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम खराब होने से स्कूल बंद खराब मौसम के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। यह आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूलों पर लागू है। हालांकि, PET-2026 की परीक्षा में ड्यूटी लगाए गए शिक्षकों को निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचना होगा। धान की फसल को नुकसान की आशंका बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल तैयार है। ऐसे में बारिश और हवा से फसल गिरने और कटी हुई फसल भीगने का खतरा है। किसानों को तैयार फसल सुरक्षित रखने और खुले में रखे अनाज को ढककर रखने की सलाह दी गई है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान में न रहें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर दीवारों से दूर रहें। बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से बचें। मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User