हापुड़ में थार-स्कॉर्पियो से सड़क पर युवकों का हुड़दंग:गाड़ी की छत पर डांस करते रहे, सायरन बजाती एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता

Nov 16, 2026 - 19:53
0
हापुड़ में थार-स्कॉर्पियो से सड़क पर युवकों का हुड़दंग:गाड़ी की छत पर डांस करते रहे,  सायरन बजाती एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता
हापुड़ में कुछ युवकों ने सड़क के बीच थार और स्कॉर्पियो गाड़ियां खड़ी कर डांस किया। इस दौरान पीछे से सायरन बजाती हुई दो एंबुलेंस पहुंचीं, लेकिन युवकों ने रास्ता खाली नहीं किया। एक एंबुलेंस में मरीज भी सवार था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। थार की छत पर चढ़कर करने लगे डांस मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता मार्ग का है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक थार और दो स्कॉर्पियो गाड़ियां सड़क से गुजर रही थीं। इसी दौरान युवकों ने गाड़ियां बीच सड़क पर रोक दीं। थार से चार युवक बाहर निकले और उसकी छत पर चढ़कर डांस करने लगे। वहीं, दोनों स्कॉर्पियो में सवार युवक भी उनके साथ नाचते नजर आए। सायरन बजाती रहीं एंबुलेंस, नहीं मिला रास्ता इसी दौरान वहां से दो एंबुलेंस पहुंचीं। दोनों के सायरन बजते रहे, लेकिन युवक डांस करते रहे और रास्ता खाली नहीं किया। इनमें से एक एंबुलेंस में मरीज भी सवार था। सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों को भी इस वजह से रास्ता नहीं मिल सका। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वाहनों के नंबर ट्रेस कर रही पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी वाहनों के नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User