पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया:कन्नौज में कुर्सी से बांधकर लगाई आग, बच्चों को लेकर भागा
कन्नौज में गुरुवार सुबह 7 बजे एक महिला को आग लगा दी गई। आरोप है कि पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधा, उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। पति को पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की और सिकंदरपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की है। ग्रामीणों के मुताबिक, घर में गैस सिलेंडर रखे थे। उन्हें डर था कि आग सिलेंडर तक पहुंच सकती है, इसलिए वे आग बुझाने में जुटे रहे। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पति सुखबीर सिंह उर्फ मोनू बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया। छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)