मथुरा में चेकिंग के दौरान 44 वाहन जब्त:कोसीकलां के सराफा बाजार में व्यापारियों से संवाद, सीसीटीवी चालू रखने के निर्देश

Nov 05, 2026 - 10:10
0
मथुरा में चेकिंग के दौरान 44 वाहन जब्त:कोसीकलां के सराफा बाजार में व्यापारियों से संवाद, सीसीटीवी चालू रखने के निर्देश
मथुरा में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस अलर्ट हो गई है। बुधवार देर रात देहात क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर बैरीकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 42 मोटरसाइकिल और दो चौपहिया वाहन जब्त किए। इसी क्रम में एसपी ग्रामीण आलोक राज नारायण ने कोसीकलां कस्बे में स्थानीय थाना पुलिस के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने मुख्य बाजारों और सराफा बाजार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान ज्वेलर्स की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने गए। एसपी ग्रामीण ने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ व्यापारियों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा के लिए हर संभव पुलिस सहयोग का भरोसा भी दिलाया। वहीं, धार्मिक स्थलों को त्योहारों के मद्देनजर मिली धमकियों को देखते हुए पूरे जनपद में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार त्योहार संपन्न होने तक पैदल गश्त, चेकिंग और सुरक्षा निरीक्षण का अभियान लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User