पुलिस लाइन में खेलकूद प्रतियोगिता:50 मीटर में दक्ष नागर और 100 मीटर में अरनव यादव दूसरे स्थान पर रहे

Oct 24, 2026 - 11:17
0
पुलिस लाइन में खेलकूद प्रतियोगिता:50 मीटर में दक्ष नागर और 100 मीटर में अरनव यादव दूसरे स्थान पर रहे
बिजनौर में पुलिस स्मृति दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में बिजनौर पुलिस की ओर से 21 से 31 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 23 अक्टूबर को रिजर्व पुलिस लाइन्स में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों, महिलाओं और पुलिसकर्मियों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता, खेल भावना और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिताओं में पुलिस परिवार के बच्चों और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। 50 मीटर दौड़ में विशेष कुमार ने प्रथम और दक्ष नागर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अंश प्रथम और अरनव यादव द्वितीय रहे। वहीं, बॉल थ्रो प्रतियोगिता में इशु ने प्रथम स्थान हासिल किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User