हरदोई में धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण:खरीद शुरू न करने पर SDM ने दी वेतन रोकने की चेतावनी

Oct 24, 2026 - 11:17
0
हरदोई में धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण:खरीद शुरू न करने पर SDM ने दी वेतन रोकने की चेतावनी
हरदोई जनपद में धान खरीद व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। डीएम राहुल पाण्डेय के आदेशानुसार और एडीएम (न्यायिक) राजेंद्र कुमार के निर्देश पर शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने हरदोई मण्डी स्थित धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि लापरवाही बरतने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों ने धान खरीद के संबंध में आंकड़े उपलब्ध कराए। हरदोई मण्डी परिसर में किसानों की उपज खरीदने के लिए कुल 27 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें विपणन विभाग के 10, मण्डी समिति के 6, यूपीएसएस (UPSS) के 4, पीसीएफ (PCF) के 2 और पीसीयू (PCU) के 5 केंद्र शामिल हैं। इन सभी केंद्रों के माध्यम से अब तक कुल 241.60 कुंतल से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने सभी केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारी तुरंत किसानों से संपर्क कर धान खरीद की प्रक्रिया को गति दें। जिन केंद्रों पर अब तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है, उन्हें हर हाल में आज ही खरीद शुरू करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि यदि आज ही धान की खरीद प्रारंभ नहीं की जाती है, तो संबंधित केंद्र प्रभारियों का वेतन रोक दिया जाएगा। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस औचक निरीक्षण से मण्डी परिसर के खरीद केंद्रों में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User