कानपुर में बिना रजिस्ट्रेशन वाला हॉस्पिटल सीज:दो अन्य अस्पतालों को दी गई नोटिस, पंजीकरण नवीनीकरण न होने पर हुई कार्रवाई

Oct 24, 2026 - 11:17
0
कानपुर में बिना रजिस्ट्रेशन वाला हॉस्पिटल सीज:दो अन्य अस्पतालों को दी गई नोटिस, पंजीकरण नवीनीकरण न होने पर हुई कार्रवाई
कानपुर के कल्याणपुर में स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान चलाया। इसमें अनुष्का प्रांजुल हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया। न्यू जेके केयर हॉस्पिटल और महादेव हॉस्पिटल को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. रमित रस्तोगी की टीम ने यह कार्रवाई की। अनुष्का प्रांजुल हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन वैध नहीं था और उसका नवीनीकरण भी नहीं हुआ था, इसलिए उसे सीज किया गया। जांच के दौरान न्यू जेके केयर हॉस्पिटल और महादेव हॉस्पिटल में कोई मेडिकल सेवा नहीं चल रही थी, पर साइन बोर्ड लगे थे। विभाग ने इन दोनों अस्पतालों से जवाब मांगा है। सही जवाब न मिलने पर नियमों के हिसाब से कार्रवाई होगी। नोडल अधिकारी रमित रस्तोगी ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले अस्पतालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। लोगों से अपील है कि इलाज के लिए सिर्फ रजिस्टर्ड अस्पतालों में ही जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User