आगरा पालीवाल पार्क में फिर धंसी सड़क:15 फीट लंबा-10 फीट गहरा गड्ढा, हादसा टला

Oct 24, 2026 - 12:05
0
आगरा पालीवाल पार्क में फिर धंसी सड़क:15 फीट लंबा-10 फीट गहरा गड्ढा, हादसा टला
आगरा में शनिवार सुबह पालीवाल पार्क में सड़क धंस गई। 15 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। सुबह टहलने आए लोगों ने गड्ढा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। गनीमत रही कि उस वक्त कोई वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। बताया जा रहा है कि पानी की पाइपलाइन फटने से सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई और ऊपर की सड़क बैठ गई। करीब पांच से सात मीटर लंबाई तक सड़क धंस गई है। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल बैरिकेडिंग की मांग की ताकि कोई हादसा न हो। तीन महीने में दो दर्जन जगह धंसी सड़कें यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले तीन महीने में शहर में दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर सड़कें धंस चुकी हैं। कहीं बीच सड़क पर गड्ढा हो गया तो कहीं सड़क का बड़ा हिस्सा नीचे बैठ गया। भगवान टॉकीज, संजय प्लेस, कमला नगर, दयालबाग समेत कई इलाकों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार सड़क धंसने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि सड़क बनाने से पहले मिट्टी की टेस्टिंग होती है या नहीं? नीचे बिछी पाइपलाइन और सीवर लाइन की जांच की जाती है या नहीं? हर बार सड़क धंसने के बाद नगर निगम लीपापोती कर देता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता। लोगों में आक्रोश, बोले- जान से खिलवाड़ स्थानीय निवासी अमित सिंह ने कहा- पालीवाल पार्क में रोज सैकड़ों लोग मॉर्निंग वॉक पर आते हैं। यहां से स्कूली बच्चों की बसें और वाहन गुजरते हैं। इतना बड़ा गड्ढा जान से खिलवाड़ है। लगता है विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि गड्ढे को तुरंत भरा जाए और बैरिकेडिंग लगाई जाए। साथ ही शहर की सभी सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। पार्क जैसी पॉश इलाके की सड़क का यह हाल है तो बाकी इलाकों का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल लोगों में दहशत है कि अगली बार कौन सी सड़क धंस जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User