बिजनौर में हाईवे किनारे मिला 14 फीट लंबा अजगर:गुलदार के बाद अजगर की दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिजनौर जिले में गुलदार के बाद अब आबादी वाले इलाकों में सांप और अजगर निकलने का सिलसिला जारी है। वन विभाग की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चलाकर इन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ रही है। ताजा मामला स्वाहेड़ी के पास हाईवे किनारे का है, जहां करीब 14 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि देर रात 8:30 बजे इसकी सूचना मिली थी। इसी दिन दोपहर में बिजनौर शहर की भारत विहार कॉलोनी में भी एक कोबरा मिला था। वन विभाग ने उसका भी रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। लगातार सांप निकलने से लोगों की चिंता बढ़ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)