अलीगढ़ में रुकेगी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत:आज स्टेशन पर होगा स्वागत समारोह, रात 10:20 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी शुभारंभ स्पेशल ट्रेन
अलीगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ जंक्शन पर भी ठहराव होगा। शनिवार (31 अक्टूबर) को इस ट्रेन की शुभारंभ स्पेशल सेवा अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। रात 10:20 बजे ट्रेन के आगमन पर रेलवे की ओर से स्थानीय स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल ने मीडिया और स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया है।
रेलवे की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, स्वागत समारोह अलीगढ़ जंक्शन के सिटी साइड स्थित प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर आयोजित होगा। कार्यक्रम का समय रात 10:20 बजे निर्धारित किया गया है। इस दौरान ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर उसका स्वागत किया जाएगा। नई दिल्ली और वाराणसी के बीच वंदे भारत का ठहराव मिलने से अलीगढ़ के यात्रियों को आधुनिक और तेज रेल सेवा से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
सांसद के प्रयासों का भी रहा योगदान
अलीगढ़ में वंदे भारत के ठहराव को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से मांग उठ रही थी। सांसद सतीश गौतम ने भी इस संबंध में प्रयास किए थे। उनके प्रयासों के बाद अलीगढ़ को इस ट्रेन के ठहराव से जोड़ने की पहल को अहम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)